फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers took to the streets in protest against agricultural laws, jammed all day

कृषि कानूनों के विरोध में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे, दिनभर जाम

Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets in protest against agricultural laws, jammed all day
ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली रवाना होते बावली के किसान। - फोटो : BARAUT
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान ट्रैक्टर लेकर जिले की विभिन्न सड़कों पर उतरें। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर के लिए बड़ी संख्या में जिले से किसान रवाना हो गए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवेे, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग और बंथला मार्ग से होते किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे दिनभर जिले में देशभक्ति का माहौल बना रहा। सड़कों पर किसानों के ट्रैक्टर होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आहूत ट्रैक्टर रैली के लिए सोमवार को किसानों ने जोश दिखाया। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टरों की रवानगी शुरू हो गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के किसानों का काफिला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए गुजरा। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में देश खाप, चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा के नेतृत्व में चौगामा, छपरौली क्षेत्र के किसान चौबीसी के चौधरी सुभाष और चौधरी रणवीर सिंह के नेतृत्व में रवाना हुए। बागपत जिले के किसान पहले बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी पर एकत्र हुए और यहां से भारत मां की जयकारों और तिरंगा लहराते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसानों के ट्रैक्टरों के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और बंथला मार्ग पर जाम की स्थिति बनीं रही। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

खेकड़ा के किसान हुए रवाना
फोटो नंबर 25केएआर 4,ए,बी,सी,डी
खेकड़ा। किसान आंदोलन में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए नगर और क्षेत्र से करीब एक सौ से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए। खेकड़ा पाठशाला से पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चढ़वाया। किसान गाजियाबाद की ओर गाजीपुर बॉर्डर जाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए हुए रवाना
चांदीनगर। ढ़िकोली से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में 150 ट्रैक्टरों में सवार होकर किसानों ने दिल्ली कूच किया। सोमेंद्र ढाका ने कहा केंद्र सरकार को काले कानून को वापस लेना होगा। क्षेत्र के ढिकोली, सांकल पुठी, सैदपुर, ओगटी, पटोली, चमरावल, पांची, मंसुरपुर और ललियाना गांवों से 150 ट्रैक्टरों का काफिला तिरंगा झंडा लगाकर दिल्ली रवाना हुआ। ट्रैक्टर सड़क के किनारे चलेंगे। खेकड़ा से मवी कलां पहुंचें। वहां से बड़ौत के किसानों के साथ दिल्ली रवाना होंगे।

क्षेत्र के किसान रवाना, एकजुटता का आह्वान
दोघट। दिल्ली में निकाले जाने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दोघट, टीकरी, दाहा, भड़ल, रहतना, बामनौली, मांगरौली आदि गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली रवाना हो गए। इसमें राजेंद्र चौधरी, नीटू मुखिया, कृषि पाल, यतेंद्र राणा, इंद्रपाल, सतवीर, कपिल पहलवान, सद्दीक, रविंद्र, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed