फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers stopped the work of stumbling in Yamuna

किसानों ने यमुना में ठोकर लगाने का कार्य रुकवाकर हंगामा किया

Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of stumbling in Yamuna
काठा के किसानों ने मुआवजा तय न होने तक ठोकर का निर्माण न होने देने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को यमुना में चल रहे ठोकर लगाने का कार्य रुकवा दिया। उन्होंने यमुना में ठोकर लगा रही मशीन को बंद कर दिया। मुआवजा तय न करने तक ठोकर का काम शुरू न होने देने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना था कि काठा गांव में यमुना किनारे मशीन से खोदाई करके बड़े-बड़े पत्थर लगाकर ठोकर लगाई जा रही है, जबकि किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा तय नहीं किया गया है। मंगलवार को गांव के लोगों ने यमुना किनारे पहुंचकर विरोध कर मशीन को रुकवा दिया। उन्होंने जमीन का मुआवजा तय न होने पर मशीन न चलने देने की चेतावनी दी। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुआवजा तय किए बिना मशीन चलाकर ठोकर लगवाई गई तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर अशोक, धर्मेंद्र चौधरी, गजेंद्र, राजीव, संजीव, तेजपाल, जगपाल, पूरण, धनपाल, सतबीर, विनीत, दिनेश, महाबीर, प्रताप, लाला, ओमपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में बुधवार को साप्ताहिक बंदी
बागपत। सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह ने बताया कि बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में साप्ताहिक बंदी के दिनों में बदलाव किया गया है। अब बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में बुधवार, अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय में मंगलवार और छपरौली में शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी रहेगी। साप्ताहिक बंदी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed