{"_id":"5ff5f6fc8ebc3e340d28de57","slug":"farmers-should-make-profit-by-doing-scientific-method-dm-baghpat-news-mrt5192247119","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक विधि से खेती कर लाभ कमाएं किसान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक विधि से खेती कर लाभ कमाएं किसान : डीएम
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित किसान मेले प्रदर्शनी का निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन
किसान क्रेडिट कार्ड, दुग्ध क्रेडिट कार्ड के 46 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि किसान जागरूकता के साथ वैज्ञानिक विधि से खेती करें। मिट्टी की जांच कराएं और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से खाद का प्रयोग करें। सरकारी योजनाओं में अधिक से अधिक सहभागिता करें। डीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड, दुग्ध क्रेडिट कार्ड के 46 लाभार्थियों को 74 लाख रुपये की धनराशि के ऋण स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया ।
बुधवार को कलक्ट्रेट के लोकमंच पर डीएम शकुंतला गौतम, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि किसान गन्ने की खेती में नई तकनीक, नई स्वीकृत गन्ना प्रजातियों का प्रयोग करें। ड्रिप सिंचाई से किसान पानी की बचत में भी अपना योगदान कर सकते हैं। किसान कृषि कार्यालयों में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। कार्यक्रम संचालन कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी ने किया। डीएम ने मेले में लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी,, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल भारती, जिला उद्यान अधिकारी अरुण दिनेश, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल, एआर कोऑपरेटिव देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप संजय वर्मा, खंड विकास अधिकारी की स्मृति अवस्थी उपस्थित रहे।
मेले में किसानों ने जुटाई जानकारियां
बागपत। लोकमंच परिसर में लगे मेले में किसानों ने जानकारियां जुटाई। कृषि विभाग, गन्ना विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, वन विभाग और मंडी समितियों के अलावा स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाए थे। विभागीय अधिकारियों ने मंच से किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित
बागपत। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने विभागीय योजनाएं गिनाई। किसान सुखबीर सिंह बागपत, महीपाल गौरीपुर, अशोक, प्रीतम मीतली, गाधी के किसान सुरेंद्र कुमार, पदड़ा के ब्रहमानंद त्यागी, मीतली के राजबल को सम्मानित किया गया।
किसान हितों के लिए कदम उठा रही सरकार: सहेंद्र सिंह
छपरौली। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि सरकार किसान हितों के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने जैविक खेती पर बल दिया। संचालन एडीओ कृषि महेश खोखर ने किया। खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, एडीओ पंचायत भूपेंद्र मान, किसान जगपाल सिंह, राजवीर सिंह, वीरेंद्र, प्रवीण चौधरी, प्रदीप कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, जयवीर सिंह, सुखपाल सिंह, हरेंद्र सिंह और सतेंद्र मौजूद रहे।
विधायक केपी मलिक ने मेले का उद्घाटन
बड़ौत में विधायक केपी मलिक, जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह व बीडीओ राहुल वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विधायक केपी मलिक ने सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। प्रगतिशील किसान मनोज ढिकाना ने जैविक खेती का अनुभव किसानों के साथ साझा दिया। मेले मेें सीडीपीओ सारधा, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजमल, पशु पालन विभाग से डॉ. पवन, स्वयं सहायता समूह से आरती, पूजा, शालू, एडीओ कृषि रक्षा नरेशपाल, वन रक्षक मनोज, मोहित व वन कर्मी मनोज सहित ग्राम सचिवों व प्रधानों का योगदान रहा।