फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protested and demanded payment of outstanding sugarcane

किसानों ने प्रदर्शन कर बकाया गन्ना भुगतान मांगा

Tue, 26 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested and demanded payment of outstanding sugarcane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं से निजात दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर ने कहा कि जनपद की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा निजी नलकूपों को बिजली फ्री देने, विद्युत बिल जमा न कराने पर किसानों की काटी जा रही आरसी को वापस लेने, नहरों व माइनरों में पानी पहुंचाने, मीरापुर रजबहे की सफाई सही ढंग से कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो किसान डीएम मुख्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर भगत सिंह, इसरार हुसैन, सलीम, जाकिर, कल्लू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed