{"_id":"62b3606fae8e0e029b2fe767","slug":"farmers-protested-against-the-team-that-reached-kandera-baghpat-news-mrt59398672","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेरा में पहुंची टीम का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेरा में पहुंची टीम का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन
कन्डेरा गांव में दिल्ली दहेरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जमीन पर कब्जा लेने गई टीम का विरोध कर रहे किस
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा लेने कंडेरा पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम का किसानों ने विरोध कर दिया। किसानों ने पहले मुआवजा देने के बाद ही जमीन पर कब्जा देने की बात कही। तहसीलदार ने किसानों को समझाकर दो दिन में फाइल तैयार कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया तो उसके बाद ही किसान शांत हुए।
कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए बुधवार को तहसीलदार हर्ष जावला टीम के साथ कंडेरा पहुंचे। एनएचएआई के कर्मचारियों ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए जेसीबी से कार्य शुरू किया तो किसान देवेंद्र वर्मा, सतीश, हरेंद्र, राजेंद्र, आलोक, सुभाष आदि ने वहां पहुंचकर टीम का विरोध शुरू कर दिया।
किसानों का कहना था कि किसानों की ट्यूबवेल, पेड़, खेतों में खड़ी फसल, सर्विस रोड की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है और जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों के विरोध करने पर तहसीलदार ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। उन्होंने किसानों को समझाकर शांत किया। किसानों को दो दिन में मुआवजे की फाइल तैयार करने का भी आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। तहसीलदार हर्ष जावला ने बताया कि किसानों को फाइल तैयार होने के बाद मुआवजा दिया जा रहा है।

कंडेरा गांव में जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी- फोटो : BAGHPAT

कन्डेरा गांव में दिल्ली दहेरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जमीन पर कब्जा लेने गई टीम का विरोध कर रहे किस- फोटो : BAGHPAT