फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protest in mill premises to protest against removal of purchasing center

क्रय केंद्र हटाने के विरोध में किसानों का मिल परिसर में धरना

Thu, 19 Nov 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in mill premises to protest against removal of purchasing center
जीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। गन्ना पेराई सत्र में हेवा गांव के दो क्रय केंद्रों में एक की कटौती कर दी गई है। नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को मिल परिसर में धरना दिया। जीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में हेवा गांव के किसान सहकारी चीनी मिल रमाला पहुंचे। किसानों ने क्रय केंद्रों की कटौती की समस्या को लेकर मिल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलने पर प्रधान प्रबंधक आरबी राम किसानों के बीच पहुंचे। धरनास्थल पर ही पूर्व विधायक वीरपाल राठी व प्रधान प्रबंधक के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने हटाए गए क्रय केंद्र को जल्द ही गांव में स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। धरना देने वालों विकास, सुनील, बारूमल, जहान सिंह, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शांतिभंग में गिरफ्तार कर किया चालान
छपरौली। थाना प्रभारी के मुताबिक राहुल पुत्र दिनेश और राजेश जैन पुत्र नरोत्तम जैन निवासी छपरौली, रणवीर पुत्र मांगेराम निवासी मुकुंदपुर और प्रमोद पुत्र मंगल निवासी चौबली को शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed