{"_id":"62b607aa5a90533fae277638","slug":"farmers-organizations-staged-a-sit-in-at-the-collectorate-in-protest-against-the-agneepath-scheme-baghpat-news-mrt5942773100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संगठनों का कलक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संगठनों का कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGHPAT
अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संगठनों का कलक्ट्रेट पर धरना
बागपत/बड़ौत। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में योजना को वापस लेने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि चार साल के लिए अग्निवीर भर्ती युवाओं के हित में नहीं है। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा युवाओं की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब सरकार सेना चार साल के लिए अग्निवीर की भर्ती कर रही है तो सांसद व विधायकों का कार्यकाल भी चार साल का होना चाहिए और उनकी पेंशन भी बंद की जाए। उन्होंने अग्निपथ योजना को वापस लेने, पूरे देश में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, किसानों का दस लाख तक के किसानों का कर्ज माफ करने, वृद्धावस्था, दिव्यांग, शिक्षित युवाओं बेरोजगार पेंशन, किसान परिवार के मुखिया को पांच हजार रुपये भत्ता, किसान या उसके परिवार के व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर 20 लाख का मुआवजा देने, किसानों के बच्चों की 12वीं तक की निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था कराने की मांग की। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में योजना को वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, भाकियू अंबावता जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर, भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, विनोद खेड़ा, बिजेंद्र, फिरे, राजकुमार, सोनू, सूरज, आकाश, अर्जुन, सतीश, अनस आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ौत तहसील में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर चौधरी ब्रजपाल सिंह, चौधरी बलजोर सिंह आर्य, वेदपाल पंवार एडवोकेट, विक्रम आर्य, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में तैनात रहा पुलिस बल
अग्निपथ योजना के विरोध में कलक्ट्रेट में धरने के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को निकाला गया। कलक्ट्रेट के गेट के अलावा परिसर और हाईवे पर पुलिस तैनात रही।