{"_id":"6241ee83d5df5e000a449a11","slug":"farmers-made-aware-about-organic-farming-baghpat-news-mrt5821470192","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक सेवा सहकारी समिति सरूरपुर पर किसान गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कृषक सेवा सहकारी समिति सरूरपुर पर सोमवार को किसान गोष्ठी हुई। इसमें समिति के अगले लक्ष्य और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया। गोष्ठी में किसानों को फसल पोषक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
परियोजना अधिकारी मनीष कुमार शर्मा ने परियोजना के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। सहकारी शिक्षा निदेशक बृजेश कुमार ने परियोजना क्षेत्र में आगामी लक्ष्य के विषय में प्रकाश डाला और कृषि वैज्ञानिक रविंद्र सिंह तोमर ने किसानों को जैविक खेती करने की जानकारी दी। सीवीओ डॉ रमेश चंद्र ने किसानों को पशुपालन की योजनाओं की जानकारी प्रदान दी। गोष्ठी में लगभग 250 किसानों ने भाग लिया। सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना द्वारा निशुल्क फसल पोषक दवाओं का वितरण किया। गोष्ठी में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक मोहसीन जमील, कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत के वैज्ञानिक प्रमेंद्र सिंह तोमर, सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र मालिक, विशाल तोमर, अपर जिला सहकारी अधिकारी राघव, सहायक विकास अधिकारी, धर्मपाल चेयरमैन, पवन जैन सेवानिवृत्त प्रबंध निदेशक, प्रबंध निदेशक सहकारी समिति सुदर्शन गुप्ता, प्रगतिशील किसान सुभाष नैन, हरी सिंह आर्य, राधा कृष्ण शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रवीण, रामपाल मौजूद रहे।