{"_id":"61a12221553c73283d399d0d","slug":"farmers-left-for-ghazipur-border-baghpat-news-mrt5664839159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए किसान
विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क के पास भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत क?
- फोटो : BARAUT
- महापंचायत में होंगे शामिल, कृषि कानून और एमएसपी पर किया जाएगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/दोघट/छपरौली(बागपत)। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बागपत क्षेत्र के सैकड़ों किसान रवाना हुए।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र प्रधान ने कहा कि महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत में एमएसपी पर कानून और संसद में तीनों कृषि कानून की वापस कराने पर मंथन किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की है। यह किसान के संगठन की जीत हैं। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। उधर, दोघट के चौगामा क्षेत्र से भी किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। रामकुमार, रामनाथ प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज कुमार मास्टर, मनोज पंवार, नरेंद्र राठी, सुभाष, सुधीर मुखिया, प्रवेंद्र मुखिया, कल्लू खलीफा, रहीसु प्रधान, संजय छिल्लर, राजीव प्रधान, हरेंद्र सिंह, बिजेंद्र प्रधान रहे।
छपरौली में किसानों की बैठक में मास्टर राजपाल सिंह ने कहा किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर दिल्ली ले जाने को तैयार हैं। किसान मोर्चा का आदेश होते ही ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच कर करेंगे। किरनपाल फौजी, नेत्रपाल, राजकुमार, सुक्रमपाल, जगपाल, धर्मवीर, सुरेश पाल, देवेंद्र, जयवीर सिंह, श्याम सिंह जितेंद्र फौजी और कुलदीप मौजूद रहे ।