{"_id":"63505271ef45d729c94acd6c","slug":"farmers-informed-about-farming-and-cooperatives-baraut-news-mrt6102204133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सम्मेलन में किसानों को खेती व सहकारिता की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सम्मेलन में किसानों को खेती व सहकारिता की जानकारी दी
विज्ञापन
किसानों को खेती और सहकारिता की जानकारी दी
बिनौली। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ दिल्ली द्वारा संचालित सहकारी शिक्षा परियोजना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर सम्मेलन हुआ। इसमें किसानों को खेती के साथ सहकारिता की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीण विकास संस्थान से कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिलावर सिंह ने किसानों को सरसों, गेहूं, गन्ने की फसल व संतुलित खाद की विस्तार से जानकारी दी। परियोजना अधिकारी मनीष शर्मा ने किसानों को सहकारिता के सिद्धांत, सहकारी ऋण संरचना व प्रणाली, स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास, कार्यक्रम, विकास वॉलिंयटर क्लब आदि चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
सहकारी शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार, गौरव, अशोक, रामवीर सिंह ने भी किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक मेरठ बागपत उपसभापति सुरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन योगेंद्र मलिक ने किया। यहां चेयरपर्सन संजू चौधरी, श्रवण कुमार, एमडी संजय कुमार, धर्मवीर राणा, सुदर्शन गुप्ता, रमेश चंद चौहान, फेरू सिंह, श्रीपाल धामा, देवेंद्र धामा, शिवनारायण दादरी, नीतू धामा, मनोज धामा, सौराज सिंह, जयपाल सिंह, होशराम, जयवीर सिंह, नत्थू, वीरसेन, कृष्णपाल, यशवीर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।