{"_id":"6341cb95f9bc06752032bf2f","slug":"farmers-have-to-struggle-anupama-chaudhary-baghpat-news-mrt6087474184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को करना पड़ रहा संघर्ष: अनुपमा चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को करना पड़ रहा संघर्ष: अनुपमा चौधरी
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में चल रहे भाकियू के धरने को संबोधित करती रालोद खेलकूद प्रकोष्ट की
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने में रालोद की खेलकूद प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कारोबारी मौज ले रहे हैं, जबकि किसान हक के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपना हक लेकर ही धरने से उठेंगे।
कलक्ट्रेट में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने में 18वें दिन पहुंची रालोद की खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा चौधरी ने कहा कि देश में जगह-जगह किसान अपने हक के लिए धरना देने को मजबूर हैं। इसके बावजूद किसानों की मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ेगी। जिसमें बुढ़ाना, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों से भाकियू व रालोद कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान प्रदीप धामा, कर्म सिंह भाटी, सोनू भाटी, रोहित धामा, धर्म धामा, संजीव पंवार, पप्पू पंवार आदि समेत अन्य मौजूद रहे।
अब 18 अक्तूबर को महापंचायत
बागपत। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि खराब मौसम की वजह से दस अक्तूबर को कलक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई, जो अब 18 अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे।