फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers got written messages to declare sugarcane price

Baghpat News: गन्ना मूल्य घोषित कराने के लिए किसानों से लिखवाए संदेश

Thu, 19 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers got written messages to declare sugarcane price
बागपत। किसान संदेश अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने मतानतनगर और पुरा महादेव में किसानों से सरकार के नाम संदेश पत्र लिखवाए। दोनों गांव के किसानों ने पत्र लिखकर सरकार से गन्ना बकाया का भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। अभियान प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। गन्ना बकाया का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। बकाया मूल्य भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पेराई सत्र शुरु हुए ढाई महीना बीत चुका है, मगर अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। गन्ना मूल्य घोषित न होने से किसान असंमजस में है। आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। रालोद की ओर से बकाया मूल्य भुगतान और गन्ने का मूल्य घोषित कराने व अन्य मांगों को लेकर किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर राजू सिरसली, इंद्रपाल प्रधान, रविंद्र प्रधान, ओमवीर फौजी, सत्यपाल, रोबिन, जयकुमार प्रधान, तेजेंद्र, शौदान, रघुराज, बबलू, सतेंद्र, राजेंद्र आजाद श्योवीर डॉ. लीलू मलिक, सोहनवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्ना मूल्य घोषित करने के लिए लिखे पत्र
बिनौली। रालोद के किसान संदेश अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बरनावा में जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी ने कहा कि खेतों में आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। विकास प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार की निजी मिलों से सांठगांठ के चलते आज तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ है। किसानों के हकों के लिए रालोद अध्यक्ष सांसद चौधरी जयंत सिंह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान किसानों से संदेश पत्र लिखवाए गए। मौके पर सचिन तोमर, संदीप जाटव, इंद्रपाल, फराज अली, अनीश कुरेशी, अजमल पठान, काजी अकरम, संजीव चौहान, सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed