{"_id":"6249d6cff7e462417321bee6","slug":"farmers-continue-their-fast-unto-death-on-the-fifth-day-baghpat-news-mrt582970761","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का पांचवें दिन भी धरना और आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का पांचवें दिन भी धरना और आमरण अनशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया से नाराज किसानों का धरना व आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। लोगों ने समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। बामनौली पंचायतघर परिसर में धरना दे रहे महेशपाल, खिलारी सिंह, नरेशपाल, राजीव, राजकली, सविता, हरिसिंह आदि किसानों का आरोप है की उन्हें उनके पट्टे की भूमि नहीं दिलाई जा रही है। मूलजोत की भूमि से अलग भूमि दी जा रही है। वह भी कम है। किसानों के नदी नाले में हवाई चक बना दिए हैं। वहीं, सीओ चकबंदी अवनीश पाल शर्मा का कहना है कि महेशपाल व खिलारी की कोई समस्या नहीं है। महेशपाल का पट्टा नदी की भूमि में है। उसे नहीं दिलाया जा सकता है। खिलारी का आरोप गलत है और राजीव का मामला एडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। संवाद
आग में झुलसे अज्ञात व्यक्ति की मौत
दोघट। बामनौली गांव में मनोज के घेर में झुलसे अज्ञात व्यक्ति की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। एसएसआई दोघट संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को मनोज के घेर में एक अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा ली थी। उसे बड़ौत के बाद दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रविवार सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद