फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers caught two poachers including deer, five absconding

Baghpat News: किसानों ने हिरण समेत दो शिकारियों को पकड़ा, पांच फरार

Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers caught two poachers including deer, five absconding
बड़ौत। किरठल गांव के जंगल में बुधवार को हिरण का शिकार कर रहे दो शिकारियों को खेतों में काम कर रहे किसानों ने धर दबोचा, जबकि पांच शिकारी फरार हो गए। इस दौरान किसानों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन शिकारी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। इसको लेकर गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने भी फरार शिकारियों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

आठ से दस शिकारियों ने दो हिरण को धर दबोचा। इस दौरान एक हिरण शिकारियों के जाल से बचकर फरार हो गया। खेतों में काम कर रहे किसान पुष्पेन्द्र चौहान, आजाद, धर्मपाल, सुधीर, मनोज आदि ने गांव में अन्य किसानों को फोन पर सूचना देकर मौके पर बुला लिया और घेराबंदी कर शिकारियों को हिरण समेत धर दबोचा। इस दौरान पांच शिकारी किसानों को चकमा देकर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पकड़े गए शिकारी हरियाणा के बताए जा रहे हैं। इसको लेकर गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि वन क्षेत्राधिकारी रेंज पर नहीं रहते, जिस कारण क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए हैं, जो आए दिन वन्य जीवाें का शिकार कर रहे हैं। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही वन रक्षक संजय, वन रक्षक मोहित, वन कर्मी मनोज व विकास मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ फरार हुए शिकारियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। बाद में पकड़ें गए शिकारियों व हिरण को वन विभाग कार्यालय पर लगाया गया। इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है। वन रक्षक संजय कुमार का कहना है कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन्य जीवाें का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed