फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer shot at tube well

नलकूप पर पानी चला रहे किसान को अज्ञात व्यक्ति ने मारी गोली

Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
farmer shot at tube well
क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर मे किसान मुकेश के पुत्र से घटनास्थल के बारे जानकारी लेते सीओ युवराज स? - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में नलकूप पर बैठे किसान को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। वह पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। किसान के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी मुकेश त्यागी शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने नलकूप पर बैठा था। इसी दौरान वहां एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और पानी पीने लगा। इसके बाद वह मुकेश के समीप चारपाई पर बैठ गया। कुछ देर दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद मुकेश खेत की ओर जाने लगा। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने तमंचे से गोली चला दी। गोली मुकेश की पीठ में लगी। जिससे वह गिर गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुकेश ने साहस करके फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसका पुत्र अभिषेक व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। लहूलुहान मुकेश को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जंगल में हमलावर की तलाश कराई परंतु सफलता नहीं मिली। किसान मुकेश के पुत्र अभिषेक ने कोतवाली में अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed