{"_id":"8c967734564bd45f2b981871632ee2f9","slug":"farmer-s-house-robbed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतनगर में किसान के घर लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतनगर में किसान के घर लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के संतनगर गांव में रविवार की रात सशस्त्र बदमाश एक किसान के घर में घुस गए और परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की कीमत का सामान लूट ले गए। सोमवार की सुबह होश में आने पर परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और बदमाशों के संबंध में सुबूत जुटाए। पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर दी है।
संतनगर निवासी किसान ओमपाल पुत्र जिले सिंह रविवार की रात परिवार के सभी लोगों के साथ सोया हुआ था। आधी रात में करीब छह सशस्त्र बदमाश घर घुस गए और ओमपाल, उसकी पत्नी उषा, बेटे सुनील, सहदेव और उसकी पुत्रवधु रेखा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने पर बदमाश 50 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात समेत करीबन दो लाख का कीमती सामान लूट ले गए।
सोमवार की सुबह ओमपाल की पत्नी उषा को होश आया तो उसने आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण परिवार के अन्य लोगों को होश में लाए। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेश चंद आजाद पुलिस बल के साथ मौकेे पर पहुंचे और वारदात की जानकारी। इस संबंध में पीड़ित ओमपाल ने बिनौली थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नरेश चंद आजाद का कहना था कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।