फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer's family attacked in Tanda's Yamuna Khadar, three injured

टांडा के यमुना खादर में किसान के परिवार पर हमला, तीन घायल

Thu, 26 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's family attacked in Tanda's Yamuna Khadar, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव में सीमा विवाद के चलते यमुना खादर में अपने खेत में काम कर रहे किसान के परिवार पर हमला कर दिया गया। इसमें महिला समेत तीन घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित किसान ने हरियाणा के लोगों पर आरोप लगाते हुए छपरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

टांडा गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उसके यमुना खादर में खेत है। उसने खरबूजा और तरबूज की फसल की बुआई की हुई है। बताया कि सीमा विवाद के चलते हरियाणा के कुछ किसानों के साथ विवाद भी चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम वह अपने खेत में पत्नी सितारा बेगम और बेटे शोएब के साथ काम कर रहा था। तभी हरियाणा के 10-12 किसान लाठी-डंडे व फरसे लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौच करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर पहुुंचे अन्य किसानों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को छपरौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुस्तकीम व सितारा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से महिला सितारा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि पहले भी उसके परिवार पर हमला किया जा चुका है। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed