फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer Revolution Day of RLD in protest against inflation

28 अगस्त को महगांई के विरोध में रालोद मनाएगा किसान क्रांति दिवस

Fri, 27 Aug 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer Revolution Day of RLD in protest against inflation
किसानों के साथ बैठक करते रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्जवल - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले की तीनों तहसील में 28 अगस्त को रालोद क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। रालोद कार्यकर्ता गन्ना मूल्य, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की बढ़ी दरें, आवारा पशुओं का आतंक, बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने शुक्रवार को किसान क्रांति दिवस को सफल बनाने के लिए गांवों में संपर्क कर किसानों एवं मजदूरों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ आंकड़ों का खेल-खेल रही हैं। सरकार किसानों को जुमलेबाजी के झांसे में लेकर बहकाना चाहती है। पिछले चार साल से सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन देने वाले देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। डीजल की बढ़ती कीमत ने किसान की कमर तोड़ दी है। फसल का वाजिब दाम न मिलने से किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। बिजली व रसोई गैस की कीमत और बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रालोद गन्ना किसानों और आम जनता के साथ खड़ा है। उनके हक की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर कुलदीप, भीम सिंह, सत्यवीर प्रधान, कृष्णपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र उज्ज्वल, विजय उज्ज्वल, सतेंद्र मुखिया, इंद्रपाल, जयदेव, ब्रह्म सिंह, अरविंद उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed