{"_id":"65c8ccb6d4c87f502a016f1e","slug":"farmer-of-nanglabadi-village-was-killed-by-neck-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109820-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नंगलाबड़ी गांव के किसान की गर्दन रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नंगलाबड़ी गांव के किसान की गर्दन रेतकर हत्या
Mon, 12 Feb 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। नंगलाबड़ी गांव से तीन से अविवाहित किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसका शव गांव के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया।
नंगलाबड़ी गांव का रहने वाला अविवाहित किसान किरणपाल (52) सात फरवरी की शाम को खाना खाने के बाद अपने भाई ब्रजपाल के पास घेर में सो गया था। बताया कि अगले दिन सुबह किरणपाल घेर में नही मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार को अहमदनगर गांव में खेती करने वाले नरेश निवासी गौरीपुर और टीटू निवासी नंगलाबड़ी अपने गन्नेे के खेत में स्प्रे करने गए। खेत में अंदर जाते ही एक शव पड़ा मिला। जिसके बाद वहां आए ग्रामीणों ने शव की पहचान किरणपाल के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और मृतक के परिजनों ने भी जानकारी हासिल की।
- बिना बताए घर से चला जाता था किरणपाल
ग्रामीणों ने बताया कि किरणपाल खेतीबाड़ी के साथ दूसरे गांवों में चारपाई भी बुनने चला जाता था। जिसे दूसरे गांवों के लोग चारपाई बुनने के लिए बुलाकर ले जाते थे। बताया कि किरणपाल कभी भी तीन-चार दिन के लिए घर से चला जाता था और फिर वापस आ जाता था। किरणपाल अपने चौथे नंबर के भाई किरणसिंह के पास रहता था। पांच भाइयों में तीन भाई अविवाहित हैं।
विज्ञापन
- मृतक की चारपाई की भी जांच की
पुलिस ने मृतक के घेर में रखी चारपाई की भी जांच पड़ताल की। उधर, मृतक के भाई ने किसी से कोई विवाद नहीं होने की बात कही।
- वर्जन- तहरीर मिल गई है, जिसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीन दिन पहले ही मौत हो गई थी। घटना के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - राजबीर सिंह, कोतवाली प्रभारी खेकड़ा।