फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer couple drowns along with buffalo-buggy due to rise in water level in Yamuna

Baghpat News: यमुना में जलस्तर बढ़ने से भैंसा-बुग्गी समेत डूबा किसान दंपती

Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer couple drowns along with buffalo-buggy due to rise in water level in Yamuna
बागपत। यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ने पर हरियाणा के जगदीशपुर गांव का किसान दंपती भैंसा-बुग्गी समेत डूब गया। वहां मौजूद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद किसान दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि भैंसे की मौत हो गई। बाद में लोगों ने मृत भैंसे और बुग्गी को भी यमुना से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर गांव का रहने वाला किसान रामपाल पत्नी रामकुमारी के साथ भैंसा बुग्गी में सवार होकर यमुना खादर में अपनी जमीन में खरबूजा-तरबूज की फसल की बुआई करने आ रहा था। यमुना नदी पार करते समय अचानक ही जलस्तर बढ़ गया, जिससे भैंसा बुग्गी यमुना नदी में समा गई। रामपाल के शोर मचाने पर किनारे खड़े गोताखोर वहां नाव लेकर पहुंचे और दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर पता चलने पर आसपास खेतों में काम करने वाले किसान और जगदीशपुर के ग्रामीण भी यमुना किनारे पहुंचे गये। किसान और ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद भैंसा और बुग्गी बाहर निकाली। मगर भैंसे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गोताखोर नहीं रहते तो हो सकता था बड़ा हादसा
रामपाल ने बताया कि बुग्गी लेकर जब वह यमुना नदी में उतरा तो जलस्तर कम था, लेकिन देखते ही देखते ही जलस्तर बढ़ गया और भैंसा बुग्गी यमुना में समाने लगी। इसके बाद उन्होंने गोताखोरों से मदद मांगी। जिसके बाद गोताखोर इरफ़ान, इशाकी, आजाद और उस्मान वहां पहुंचे और उसे बचाया। रामपाल ने कहा कि अगर गोताखोर समय पर नहीं आते तो दोनों डूब जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed