{"_id":"67b38d20c42cdb75c801a937","slug":"family-of-contractor-jailed-in-nirvana-mahotsav-accident-met-sp-baghpat-news-c-28-1-bag1001-126675-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निर्वाण महोत्सव हादसे में जेल गए ठेकेदार के परिजन एसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निर्वाण महोत्सव हादसे में जेल गए ठेकेदार के परिजन एसपी से मिले
Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के लड्डू निर्वाण महोत्सव में जेल भेजे गए ठेकेदार के परिजनों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात की। उन्होंने ठेकेदार को आरोपी बनाने पर पुलिस और जैन समाज के लोगों की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
निर्वाण महोत्सव हादसे में नौ जैन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक घायल हो गए थे। इस हादसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वसीम की पत्नी शहजाद ने बताया कि निर्वाण महोत्सव के मचान का निर्माण करने के लिए कुछ मजदूरों की जरूरत थी, इसलिए उसका पति नहर के पास से मजदूरों को लेकर मान स्तंभ परिसर में गया था। जबकि मचान के निर्माण का ठेका किसी अन्य ने ले रखा था।
वसीम के जेल जाने के बाद परिवार की परेशानी बढ़ गई, घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर ही कार्रवाई करने की मांग की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।