फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   family in panic due to threat

भुगत लेने की धमकी दिए जाने से पीडित परिवार मे दहशत

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
family in panic due to threat
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में रंजिशन पड़ोसी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, पीड़ित परिवार की पुत्री से अश्लीलता की गई है। इससे पीड़ित परिजन दहशत में हैं। पीड़ित परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव बसी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पह़ुंचा। उसने आरोप लगाया कि पिछले दिन उनके साथ पड़ोसी ग्रामीणों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और गांव के प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। समझौते के कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने उन्हें फोन पर भुगत लेने की धमकी देनी शुरू कर दी। साथ ही उनकी पुत्री से अश्लीलता करनी शुरू कर दी। इससे उनके परिवार में दहशत बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed