फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family hunger strike, women tried to commit suicide

बागपत: दो भाइयों की मौत के मामले में परिजनों की भूखहड़ताल, महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 10 May 2020 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Family hunger strike, women tried to commit suicide
खिंदौड़ा गांव में हंगामा कर रही महिलाओं को समझाते एसओ शिवप्रकाश सिंह - फोटो : BAGHPAT

अमीनगर सराय/बालैनी (बागपत)। खिंदौड़ा गांव में पांच मई को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों की मौत के बाद माहौल गरमा गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। महिलाओं ने एसओ का घेराव कर केरोसिन छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन


एसडीएम रामनयन सिंह व सीओ सदर ओमपाल सिंह ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ ने पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिस पर परिजनों ने भूख हड़ताल समाप्त कर अंतिम संस्कार किया। दो मौत होने से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


खिंदौड़ा गांव में पांच मई को रास्ते में ट्राली खड़ी करने को लेकर भोपाल और मनवीर पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें भोपाल व उसके भाई कालू को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने भोपाल को मृत घोषित कर कालूराम को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इलाज के दौरान कालूराम की मौत से गांव में माहौल गरमा गया। रविवार को पीड़ित पक्ष के लोग कालूराम के शव को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। एसडीएम रामनयन सिंह व सीओ सदर ओमपाल सिंह ने उन्हें पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी कर आश्वासन दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार किया गया।

नौ आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
अमीनगर सराय। मृतक भोपाल के पुत्र ऋषिपाल ने सिंघावली अहीर थाने पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, मगर अभी भी नौ लोग पुलिस की पकड़ से दूर हैं। छह दिन में पुलिस अन्य किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस संबंध में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष शिव प्रकाश का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

महिलाओं ने किया पुलिस का घेराव
अमीनगर सराय। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने सीओ सिंघावली अहीर शिवप्रकाश का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए केरोसिन छिड़कर से आत्मदाह करने की कोशिश की।

पीड़ितों को मिल रही जान से मारने की धमकी
अमीनगर सराय। भोपाल के बेटे ऋषिपाल का कहना था कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार को गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed