फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family attacked with shovel for protesting against defaming daughter

Baghpat News: बेटी को बदनाम करने के विरोध पर परिवार पर फावड़े से हमला

Tue, 03 Oct 2023 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Family attacked with shovel for protesting against defaming daughter
दोघट। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के दो युवक उसकी बेटी के बारे में गलत बात करके बदनाम करते रहते है। सोमवार को वह इसका विरोध करने के लिए अपनी पत्नी व भतीजे के साथ एक युवक के घर गया। जहां उनके सिर पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

---------
बाइक नहीं देने पर व्यक्ति को पीटा
दोघट। कस्बा टीकरी में बाइक देने से मना करने पर तीन युवकों ने व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें पीड़ित जगपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसका पड़ोसी युवक बाइक मांगने आया था। उसने बाइक देने से मना किया तो युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
युवक को पीटने पर दो गिरफ्तार
छपरौली। कस्बे के रहने वाले नवाब ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो युवकों ने रविवार को उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। जिन्होंने लाठी डंडो से पिटाई कर उसे घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग गये। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी रवि और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed