{"_id":"58a34bfd4f1c1ba340d850a6","slug":"falguni-fair-will-open-24-hours-chcs-phcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुनी मेले में 24 घंटे खुलेगी सीएचसी, पीएचसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुनी मेले में 24 घंटे खुलेगी सीएचसी, पीएचसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुरा मेले की तैयारियों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ह्दय शंकर तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने पुरामहादेव में लगने वाले फाल्गुनी कावंड मेला के मद्देनजर मंगलवार को मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्हाेंने मेले के दौरान 24 घंटे पीएचसी और सीएचसी को खुला रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने मुख्य कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले ग्रामों में प्रकाश की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। एआरएम बड़ौत को कहा कि बसों की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। बसों की हालत अच्छी होनी चहिए। डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र और मेला क्षेत्र में ईओ को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य 22 फरवरी तक पूर्ण कर लिए जाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने तीन दिन के लिए गन्ना लदे वाहनों का रूट डायवर्ट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बरनावा से शेकपुर, गलहेता, चिरचिटा, मवीं कला होते हुए पुरामहादेव के रास्ते को ठीक करने एवं झाड़ियों की कटिंग कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अजीजुल हक, एसडीएम बागपत मनोज कुमार, खेकड़ा रामप्रसाद, बड़ौत दीपाली कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एक सप्ताह में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के आदेश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण करें। निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शिकायत निस्तारित कर अवगत कराए। सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की शिकायतें लंबित रहे उन्हें एक सप्ताह बाद बैठक निर्धारित कर बुलाया जाए। एसपी अजय शंकर राय, एडीएम डीपी सिंह, सीडीओ हाकिम सिंह, सभी एसडीएम मौजूद रहे।