{"_id":"62eeab7aaa89767be12628de","slug":"expressed-anger-over-the-functioning-of-the-police-baghpat-news-mrt600148312","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में पंचायत कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में पंचायत कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
विज्ञापन
टीकरी गांव में आयोजित पंचायत को संबोधित करते भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया
दोघट। टीकरी में हुई पंचायत में धार्मिक स्थल के गेट से लकड़ी हटाने के विवाद में पुलिस कार्रवाई पर रोष जाहिर किया गया।
टीकरी कस्बे में पांच दिन पहले धार्मिक स्थल के गेट पर रखी लकड़ी हटाने के विवाद एक परिवार के तीन लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा था। पुलिस ने यासीन के साथ ही उसके बेटे हारुन, मोमीन का चालान कर दिया। इस मामले में शनिवार को टीकरी में पंचायत हुई। वहां पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के सामने पीड़ित परिवार ने अपनी समस्या बताई। पीड़ित ने पूर्व विधायक को अपनी पीठ पर लाठी डंडों के निशान दिखाते हुए बताया कि पुलिस ने अपने हिसाब से मुकदमा दर्ज किया। जिससे आरोपियों को लाभ दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने उस पर उल्टी कार्रवाई करने की धमकी दी।
सहेंद्र सिंह ने पंचायत में पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में एसपी से मिलेंगे। इस दौरान सोनू, सुभाष चौहान, अमित राठी, उदय राठी, राहुल कुमार, नरेंद्र, राजीव राठी, शनि राठी आदि मौजूद रहे।