फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Express gratitude towards rivers, celebrate their festival together

नदियों के प्रति जताए आभार, मिलकर मनाएं इनका त्योहार

Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Express gratitude towards rivers, celebrate their festival together
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को नगर के पक्का घाट पर तीन दिवसीय ‘एक नदी एक महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहरू युवा केंद्र व नगर के गणमान्य लोगों ने जल को शुद्ध व पवित्र रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मां जय गंगा के जयकारे से गंगा महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि बागपत यमुना नदी के तट पर बसा है। उन्होंने यमुना के जल को निर्मल बनाने की मुहिम को बड़े स्तर पर चलाने का आह्वान किया। कहा कि नदियों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना होगा। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही नदियों को स्वच्छ रखा जा सकता है। नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने गंगा, यमुना, कावेरी, कृष्णा व अन्य नदियों की स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, नमामि गंगे के जिला समिति के सदस्य कृष्णपाल, जसराज भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed