फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explanation sought from inactive officials

निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 10 Dec 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from inactive officials
बागपत रालोद कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव सिंह - फोटो : BAGHPAT
रालोद महासचिव ने ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन में निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण लेने और उनके स्थान पर अन्य लोगों को मौका देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन को मजबूति प्रदान करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सीडीएस बिपिन रावत व सैन्य कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बैठक में उपस्थित न होने वाले प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया और संचालन पप्पन राणा ने किया। इस मौके पर हस्तिनापुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष यशवीर सिंह, क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, नरेश सिंह, ओमवीर सिंह तोमर, गगन धामा, युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा, पुष्पेंद्र तेवतिया, भंवर सिंह, वरुण शर्मा, रविंद्र सिंह, पूर्ण सिंह कश्यप, नितिन पंवार, राजकुमार, संजय चौधरी, हैदर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed