{"_id":"63b86042401ce116e64563e4","slug":"explain-traffic-rules-warn-of-action-for-violation-baghpat-news-mrt6208169132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यातायात के नियम बताए, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यातायात के नियम बताए, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
आपने हेलमेट नहीं पहना ये लो टॉफी खाओ ओर आगे से हेलमेट पहनकर चलाना बाइक:बागपत में हाईवे पर बिना हेल?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिस कर्मियों ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को राष्ट्र वंदना चौक पर फूल देकर सम्मानित किया। नियमों का पालन न करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जिले में पांच जनवरी से चार फरवरी तक यातायात माह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन वाहन चालकों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, कार चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, गाड़ी को नियंत्रित गति से चलाने, अपनी लेन में वाहन चलाते, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। यातायात के नियमों का पालन करने से सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। उन्होंने अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
राष्ट्र वंदना चौक पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को टॉफी देकर हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप जयसवाल, यातायात प्रभारी प्रभारी नरेंद्र सिंह, अजीत, संजीव मौजूद रहे।