फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explain the methods and benefits of family planning

परिवार नियोजन के तरीके और फायदे बताए

Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Explain the methods and benefits of family planning
बागपत के सिसाना गांव स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित सास-बेटा-बहू सम्मेलन में प्रतिभागियो? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/खेकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सिसाना के उप स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सास-बहू बेटे सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवार नियोजन के बारे में जागरूक कर परिवार नियोजन के तरीके और फायदों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कई प्रकार के खेलो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिला व पुरुषों को परिवार नियोजन के तरीके और फायदों के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित बेटे व बहू को गुब्बारे वाला खेल खिलाया गया। खेल में चिंकी व विकास प्रथम, रविंद्र व मीनू दूसरे स्थान पर रही। महिला केश चौधर ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान शालू देवी, सीएचओ रितिका वर्मा, एएनएम हेमा गुप्ता के अलावा आशा, आंगनबाड़ी और गांव की महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा के क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में आयोजित सास-बहु-बेटा सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहन देने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर सोनू कौशिक ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना बच्चियों के हित की योजना है। मुख्य अतिथि प्रभारी सीडीपीओ अलका देवी ने लाभार्थी सास बहु और बेटों को सम्मानित किया। इस दौरान एएनएम सविता यादव, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सीमा देवी, आशा वर्कर संतोष, प्रमिला, और आंगनबाड़ी प्रतिभा, रजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed