{"_id":"614f619f8ebc3eab7c7ecc77","slug":"expert-conclave-was-organized-in-baghpat-and-bjp-mp-satyapal-singh-said-that-hooliganism-has-reduced-in-the-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में एक्सपर्ट कॉन्क्लेव: भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह बोले- योगी सरकार में कम हुई गुडागर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में एक्सपर्ट कॉन्क्लेव: भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह बोले- योगी सरकार में कम हुई गुडागर्दी
Sun, 26 Sep 2021 12:53 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:53 AM IST
सार
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे उद्योगपति कहते थे कि आपके यहां गुंडागर्दी होती है। इसलिए हम नहीं आते। सांसद ने कहा अब देखो शहर में गुंडागर्दी बहुत कम हो रही है, इसलिए उद्योगपति आ रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में अमृत महोत्सव कार्यक्रम व वाणिज्य सप्ताह अंतर्गत कलक्ट्रेट लोकमंच पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर निर्यात किए जाने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किया। इस दौरान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे उद्योगपति कहते थे कि आपके यहां गुंडागर्दी होती है। इसलिए हम नहीं आते। सांसद ने कहा अब देखो शहर में गुंडागर्दी बहुत कम हो रही है, इसलिए उद्योगपति आ रहे हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित एक्सपर्ट कॉन्क्लेव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने कहा कि वाणिज्य से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट में गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग बढ़ने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी
विज्ञापन
वहीं, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार बढ़ने से जिले का नाम देश व विदेश में रोशन होगा। मेले में बागपत, बड़ौत व खेकड़ा के उद्यमियों ने शिरकत करके उत्पादों के स्टॉल लगाए। यहां जीएम डीआईसी अर्चना तिवारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट