फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expelled for six years from the BJP who defrauded

भितरघात करने वाले भाजपा से छह वर्ष के लिए निष्कासित

Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Expelled for six years from the BJP who defrauded
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने पर कई दावेदार अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समक्ष ही चुनाव में खड़े हो गए। इससे पार्टी को नुकसान होने की संभावना है। भाजपा ने इसी तरह का भितरघात करने वाले जिला कार्यकारिणी सदस्य और बिनौली मंडल उपाध्यक्ष सहित चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कुछ कार्यकर्ता या उनके परिजन चुनाव लड़ रहे है। जिला पंचायत सदस्य पद पर वार्ड संख्या-3, 4, 7 और 12 में ऐसे मामले सामने आए हैं। यह कृत्य पार्टी विरोधी कार्य और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजकर जानकारी दी गई थी। प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण धामा, बिनौली मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष, दीपक तितरोदा व मीनाक्षी पत्नी विकास को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed