फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Executive Engineer gave Tahrir against the person who demanded money from BJP leader

भाजपा नेता से रुपये मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ अधिशासी अभियंता ने दी तहरीर

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer gave Tahrir against the person who demanded money from BJP leader
भाजपा नेता डॉ. अमित खोखर से एक लाख रुपये मांगने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसंी
बड़ौत। उर्जा निगम के एमडी के आदेशों पर शनिवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात अधिशासी अभियंता ने भाजपा नेता से एक लाख रुपये मांगने वाले बाहरी व्यक्ति के खिलाफ ने कोतवाली पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
बिजरौल रोड़ निवासी भाजपा नेता डा. अमित खोखर से तीन माह पूर्व विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर गुड्डू नामक एक बाहरी व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता के नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे। इस मामले में डा. अमित खोखर ने ऑडियो रिकार्डिग कर इसकी शिकायत बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह से की थी। सांसद डा. सत्यपाल ने एमडी से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। एमडी के आदेशों पर अधीक्षण अभियंता और जांच अधिकारी संजय गर्ग ने जांच की तो ऑडियो क्लिप में डा. अमित खोखर और गुड्डू के बीच वार्तालाप होता पाया गया था। इसके बाद जांच अधिकारी संजय गर्ग ने एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह को पत्र लिखकर ऑडियो क्लिप में विभाग की छवि को धूमिल करने के दृष्टिगत गुड्डू के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिएं थे और एमडी को रिपोर्ट सौंप दी थी। मगर, एक्सईएन ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इस प्रकरण में फिर से भाजपा नेता ने एमडी से शिकायत की। एमडी के निर्देशों पर मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने फिर से एक्सईएन प्रथम गोपाल को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराने पर संलिप्तता के मामले में कार्रवाई की हिदायत दी थी। शनिवार को अवर अभियंता गुलशन कुमार ने कोतवाली पर गुड्डू भाई नामक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली में अवर अभियंता गुलशन कुमार कन्नौजिया ने गुड्डू नामक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में एक्सईएन और एसडीओ का भी नाम लिखा हुआ है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed