फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exclusive: More than 60 students caught cheating in the exam, trying to pass through Bluetooth, smart watch

Exclusive: ब्लूटुथ, स्मार्ट वॉच-पर्चियों से पास होने की जुगत, परीक्षा में नकल करते पकड़े 60 से ज्यादा छात्र

Mon, 20 May 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 01:17 PM IST
सार

कान में ब्लूटुथ, हाथ में स्मार्ट वॉच और पर्चियों के जरिए स्ववित्त पोषित कॉलेजों के छात्र परीक्षा में पास होने की जुगत लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बड़ौत में विशेष उड़न दस्ते ने तकरीब 60 छात्रों को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा है। जिसके बाद कई खुलासे भी किए गए हैं।

विज्ञापन
Exclusive: More than 60 students caught cheating in the exam, trying to pass through Bluetooth, smart watch
परीक्षा में नकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंध कुछ स्व-वित्तपोषित महाविद्यालयों व संस्थानों को छोड़कर अन्य में खुलकर नकल कराई जा रही है। यहीं कारण है कि पहली बार विवि की परीक्षा में छात्र कान में ब्लूटुथ लगाकर बाहर व डिजिटल घड़ी बांध कर नकल करते पकड़ जा रहे है।

विज्ञापन


60 से अधिक छात्रों को नकल करते हुए व परीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक व वरिष्ठ केन्द्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों से गायब मिले हैं। विशेष उड़ाका दल ने औचक निरीक्षण में इसका खुलासा किया है। उन्होंने कुछ महाविद्यालयों पर कार्रवाई के लिए कुलपति को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन


विवि के कुलपति को भेजे गए पत्र में खुलासा किया है कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित प्राचार्य व शिक्षक निरीक्षण के दौरान नहीं मिले हैं। प्रश्नपत्रों का पैकेट खोलते समय उस पर न तो बाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षकों और न ही वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक समेत कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न पत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं पर व्यक्ति का स्पष्ट नाम अंकित नहीं
विवि की परीक्षाओं में अनियमितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को लेने व देने वाले व्यक्ति का नाम तक अंकित नहीं होता। इससे में पेपर लीक होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों का परीक्षा सम्बन्धी कार्यों में संलिप्त होना पाया गया है।

परीक्षा के दौरान गायब रहते है बाह्य वरिष्ठ अधीक्षक व वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक
विशेष उड़ाका दल के औचक निरीक्षण में स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों में बाह्य वरिष्ठ अधीक्षकों व वरिष्ठ केंद्र अधीक्षकों परीक्षा केंद्रों से अनुपस्थित पाए गए हैं। उनका न तो कोई अवकाश प्रार्थना पत्र मिला है और न ही कोई सूचना।

Exclusive: More than 60 students caught cheating in the exam, trying to pass through Bluetooth, smart watch
CCSU के कुलपति द्वारा गठित विशेष उड़न दस्ते के सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर विनय चिका - फोटो : अमर उजाला

एक परीक्षा कोड व एक विषय के छात्रों को बैठाया जा रहा नजदीक, शौचालय में पाई जा रही नकल
बागपत जनपद के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ समेत अन्य जगहों पर स्थित स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में परीक्षा के दौरान शौचालय में गाइड बुक, हैंड बुक के पृष्ठों, हस्तलिखित पर्चियां भी प्राप्त हो रही हैं। इससे प्रतित होता है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्रों की चेकिंग तक नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं कुछ कॉलेजों में तो औचक निरीक्षण के दौरान देरी से गेट खोलना भी संदेह के घेरे में आता है।

 
विवि के परीक्षा नियमों की सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में धज्जियां उड़ाई जा रही है। पहली बार छात्र कान में ब्लूटुथ व डिजिटल घड़ी बांधकर नकल करते पकड़े गए हैं। परीक्षा केेंद्रों के शौचालय में नकल की सामग्री व परीक्षा के दौरान बाह्य वरिष्ठ अधीक्षक व वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक अनुपस्थित मिले हैं। कुछ कॉलेजों को डिबार करने के लिए विवि को पत्र लिखा गया है-डाॅ. विनय कुमार चिकारा विशेष उड़ाका दल सीसीयू मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed