फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Examination of 100 students missed in confusion

भ्रम में छूट गई 100 छात्र-छात्राओं की परीक्षा

Fri, 13 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Examination of 100 students missed in confusion
खेकड़ा (बागपत)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गई। नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष के 100 परीक्षार्थियों की फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा समय को लेकर उत्पन्न हुए भ्रम के कारण छूट गई। उन्होंने परीक्षा कराने के लिए कालेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन भी किया। प्राचार्य ने असमर्थता दिखाते हुए विश्वविद्यालय से निर्देश लाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाउंडेशन कोर्स की आखिरी परीक्षा थी। सुबह की पाली में यह परीक्षा कराई गई। महामना मालवीय डिग्री कालेज के करीब 100 छात्र दोपहर की पाली में फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा देने पहुंचे। उन्हें बताया गया कि परीक्षा तो सुबह की पाली में हो चुकी। इसके बाद उन्होंने कालेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर परीक्षा कराने की मांग की। कालेज प्राचार्य डा. जगदीश कुमार ने छात्रों से वार्ता कर उन्हे विश्वविद्यालय से अनुमति लेकर आने की बात कही। बताया कि द्वितीय वर्ष के सभी विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में ही थी। लेकिन फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा सुबह की पाली में हुई। इस कारण परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति बनीं। अब विश्वविद्यालय ही इस मामले का समाधान करेगा। उधर, खेकड़ा के जैन गर्ल्स डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने बताया कि सभी परीक्षा नकलविहिन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा का समय बदलने पर छात्रों का हंगामा
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की संस्कृत विषय की परीक्षा का समय अचानक बदले जाने से छूटी परीक्षा के विरोध में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जनता वैदिक कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्र नेता अंकुर पहलवान ने बताया शुक्रवार को बीए प्रथम, द्वितीय व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की संस्कृत विषय परीक्षा थी। यह परीक्षा पहले दो पाली में होनी थी। विवि ने छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए इसे सुबह की पहली पाली में ही करा दिया जबकि छात्रों को जानकारी नहीं दी गई। इसलिए सैकड़ों छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा छात्रों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि कुलपति से बातचीत कर हल निकालेंगे। प्रदर्शनकारियों में आकाश, रोहित, नमन, शिवम, ममता, काजल, नीरज, शिवानी, गौरव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed