फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Everyone got along, now work will be done faster

हर किसी का साथ मिला, अब तेजी से काम होंगे: योगेश धामा

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Everyone got along, now work will be done faster
बागपत विधानसभा सीट से भाजपा के योगेश धामा ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उनकी जीत में सभी का सहयोग है। हर वर्ग के लोगों का उनको साथ मिला और उनको सभी ने मिलकर जीत दिलाई है। इसलिए वह बागपत क्षेत्र की जनता के हमेशा आभार जताते रहेंगे और उनके साथ हर वक्त कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। योगेश धामा ने कहा कि पहले भी वह विकास कार्य कराते रहे है और अब विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोगों की जितनी भी समस्याएं है, उनका समाधान कराया जाएगा और किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

--
जनता की हर समस्या को दूर किया जाएगा
बड़ौत विधानसभा सीट से भाजपा के केपी मलिक ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों ने उनका साथ दिया है और उनकी जीत का सबसे बड़ा यही आधार है। पहले भी जनता ने उनपर विश्वास जताया था तो कभी विश्वास नहीं तोड़ा और खूब कार्य कराए। अब दोबारा से विश्वास जताया है तो वह हमेशा जनता के लिए खड़े रहेंगे। जितने भी कार्य होने है, उनकी सूची तैयार करके उन्हें कराया जाएगा। बड़ौत क्षेत्र में अब दूसरी बार मौका मिलने पर कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

जनता के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा: अजय कुमार
छपरौली विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने कहा कि भले ही छपरौली की जनता ने उनको आशीर्वाद दिया है। सभी लोगों का सहयोग उनको मिला है और उसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है कि वह इतने अंतर से जीते है। कहा कि प्रदेश में गठबंधन में सरकार होती तो ज्यादा कार्य होते, लेकिन भी क्षेत्र में विकास कार्य कराने में पीछे नहीं हटेंगे। वह लोगों की हर समस्या का समाधान कराएंगे और विकास कार्य भी खूब कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed