फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even making a divider did not work, it was getting jammed every day

डिवाइडर बनाना भी नहीं आया काम, रोज लग रहा जाम

Sun, 13 Feb 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Even making a divider did not work, it was getting jammed every day
बड़ौत में नेहरू मूर्ति के पास डिवाइड़र के दोनों ओर खड़ी कारें। - फोटो : BARAUT
रोजाना 15 फीसदी प्रभावित हो रहा नगर का कारोबार
विज्ञापन

जाम की समस्या दूर करने के लिए 50 लाख से अधिक की लागत से बनाएं गए थे डिवाइडर
बड़ौत। करीब 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन जाम खत्म न करा सकी। डिवाइडर बनाकर रास्ते की सुंदरता और जाम की समस्या दूर करने का दावा धरा रह गया। नतीतन जाम और अतिक्रमण के चलते नगर में रोजाना 15 फीसदी कारोबार प्रभावित हो रहा है।
नगर पालिका प्रशासन ने बड़े शहरों की तर्ज पर वर्ष 2016-2017 में लगभग 50 लाख की लागत से डिवाइडर बनाया था। मगर, इतना सब कुछ करने के बाद भी पालिका प्रशासन सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाना भूल गई। अतिक्रमण न हटने की वजह से और डिवाइडर के दोनों ओर वाहन खड़ा होने से नगर की सड़के पहले भी ज्यादा संकरी हो गई है। इसकी वजह से यहां पर दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

डिवाइडर बनाकर ठीक किया पर अतिक्रमण भी हटाओ
अंकुर जैन का कहना है कि नगर में डिवाइडर बनाए गए है। यह काम बेहतर किया है, लेकिन रोड साइड से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित जैन का कहना है कि अगर सड़क पर डिवाइडर ही बनाना था तो पहले रोड से अतिक्रमण को हटाना चाहिए था। तब लोगों को इसका फायदा मिलता। अब डिवाइडर की वजह से जाम लगने लगा है।
अक्षय जैन ने कहा कि नगर पालिका को चाहिए कि वह पहले रोड से अतिक्रमण को हटाए। उसके बाद शहर में विकास कार्य कराए। इस प्रकार के काम करने से जनता की दिक्कत और बढ़ेगी।
अनुज जैन का कहना है कि अधिकारियों को धरातल पर काम करने की जरूरत है। अगर बड़े शहरों की तर्ज पर शहर को विकसित करना है तो पहले यहां पर स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी करनी चाहिए थी।
बड़ौत नगर मेें स्थित बैंक शाखाओं के अनुसार नगर में रोजाना तकरीबन चार से पांच करोड़ का कारोबार होता है। मगर, जाम और डिवाइडर के दोनों ओर वाहन खड़ा होने के कारण प्रतिदिन 15 फीसदी कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे व्यापारी व दुुकानदार परेशान है। - अरुण तोमर बोबी, जिलाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

नगर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। चुनाव के बाद सड़क किनारे के कब्जे जल्द ही चिह्नित कर पूरी तरह से हटवा दिए जाएंगे। - अनुज कौशिक, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed