फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Evaluation team from Delhi surrounded, investigation not allowed

दिल्ली से आई मूल्यांकन टीम का घेराव, नहीं होने दी जांच

Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Evaluation team from Delhi surrounded, investigation not allowed
दिल्ली से आई मुल्यांकन टीम का धेराव करते बरवाला के ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
बरवाला गांव में पहुंची मूल्यांकन टीम के सामने ग्रामीणों ने लगाया विकास कार्यों में लगाया अनियमितता का आरोप
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के तहत कराए गए विकास कार्य का चल रहा मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच करने मंगलवार को बरवाला गांव मेें दिल्ली से पहुुंची मूल्यांकन टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनियमितता बरतने और टीम पर समस्या न सुनने का आरोप लगाया। किसी तरह टीम वहां से निकलकर बासौली गांव पहुंची और विकास कार्यों की जांच की। टीम इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
सिलाना कलस्टर के अंतर्गत बरवाला, बासौली, शेरपुर, लुहारा, सिलाना, चांदनहेड़ी, हलालपुर व मुकुंदपुर गांव आते है। इन सभी गांवों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना के तहत अब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके है। इनकी जांच के लिए मंगलवार को दिल्ली से डॉ. रोहित कुमार मिश्र और एसोसिएट प्रोफेसर के नेतृत्व में बरवाला गांव पहुंची। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विकास कार्यों में लाखों का गबन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रामकुमार, अंकित, शिवचरण, अरविंद, सत्यपाल, ओमपाल, धर्मवीर, सुनील, ओमवीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 600 मीटर नाले का निर्माण कराया था। इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा जो भी विकास कार्य हुए है, उनमें भी अनियमितता बरती गई है। हंगामा बढ़ता देख टीम यहां से निकलकर बासौली गांव पहुंची और विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब आदि की जांच की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग के प्रभारी सहायक विपिन त्यागी, जेई अमित देशवाल, ग्राम सचिव लोकेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार के निर्देशों पर ही सिलाना कलस्टर के तहत आने वाले गांवों में विकास कार्यों की जांच की गई है। कुछ खामियां मिली है, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। जांच के बाद रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। - डॉ. रोहित कुमार मिश्र, सदस्य, मूल्यांकन टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed