फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Evaluation of high school and intermediate exams completed at both the centers

दोनों केंद्रों पर पूरा हुआ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का मूल्यांकन

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of high school and intermediate exams completed at both the centers
बागपत। बागपत में दो केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन सोमवार को पूरा हो गया है। दोनों केंद्रों पर एक लाख 49 हजार कॉपियों की जांच की गई है। सोमवार को यमुना इंटर कॉलेज में 1625 कॉपियां जांची गईं। पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह ने इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर कलां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर कलां तथा श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत को मूल्यांकन केंद्र बनाया था। इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल की 84 हजार 379 और यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 65 हजार 10 कॉपियां मूल्यांकन के लिए भिजवाई गई थीं। सोमवार को दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हो गया है। सोमवार को यमुना इंटर कॉलेज में 1625 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को मूल्यांकन पूरा हो गया था। मूल्यांकन के लिए 789 परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे। सोमवार को सभी परीक्षक व उपप्रधान परीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। केंद्र के उपनियंत्रक राजवीर सिंह ने बताया कि मूल्यांकन शांतिपूर्ण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed