{"_id":"62698628ee62fa42276b0e0b","slug":"evaluation-affected-due-to-duty-in-practical-examination-baghpat-news-mrt5863144129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, प्रभावित हो रहा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, प्रभावित हो रहा मूल्यांकन
विज्ञापन
बागपत के यमुना इंटर कालेज में मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को 156 शिक्षक रहे गैर हाजिर, 98 हजार 528 कापियां हो चुकी हैं चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में लगी होने से जिले में चल रहा मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को 156 शिक्षक गैर हाजिर रहे। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक 98 हजार 528 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। जिले के 125 शिक्षकों को दूसरे जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए भेजा गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्यूटी होने के कारण मूल्यांकन धीमा चल रहा है। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया है। यमुना इंटर कॉलेज में 388 शिक्षक और सरूरपुर में 789 शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई है। यमुना इंटर कॉलेज में 108 और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में बुधवार को 48 शिक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले के दोनों केंद्रों पर 98 हजार 528 कॉपियों की जांच हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा में गए जिले के सभी शिक्षक बृहस्पतिवार को लौटेंगे। इससे मूल्यांकन में तेजी आएगी।