{"_id":"60cb94288ebc3e32cb6f6af4","slug":"error-in-document-and-name-16-thousand-golden-card-canceled-baghpat-news-mrt5432277173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज और नाम में त्रुटि, 16 हजार गोल्डन कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज और नाम में त्रुटि, 16 हजार गोल्डन कार्ड निरस्त
विज्ञापन
बागपत। गोल्डन कार्ड बनवाने में प्रयुक्त किए जाने वाले दस्तावेज और पात्रों के नाम में त्रुटि होने के कारण जिले में 15 हजार 970 कार्ड शासन स्तर से निरस्त किए जा चुके हैं। जिले में दो लाख 25 हजार 115 गोल्डन कार्ड के लक्ष्य के सापेक्ष 84 हजार 564 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी हो चुके हैं।
आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार देने की सुविधा है। शासन स्तर से जिले में 45 हजार 23 परिवार के दो लाख 25 हजार 515 कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 84 हजार 564 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पात्रों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर में नाम में त्रुटि होने के कारण अब तक 15970 कार्ड शासन स्तर से निरस्त हो चुके हैं।
जिले में फिर शुरू हुआ अभियान
आयुष्मान भारत के डीपीसी डॉ. कपिल सरोहा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते दो माह से गोल्डन कार्ड नहीं बनाए जा रहे थे। जिले में बृहस्पतिवार से गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पात्र व्यक्ति किसी भी जनसेवा केंद्र पर गोल्डन कार्ड के लिए निशुल्क आवेदन कर सकता है। सभी सीएससी संचालकों व आयुष्मान मित्रों को पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
पात्र व्यक्तियों के दस्तावेज और नाम में त्रुटि होने के कारण शासन स्तर से 15970 गोल्डन कार्ड निरस्त कर दिए गए। पात्र व्यक्तियों को त्रुटियां ठीक कराकर पुन: आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. यशवीर सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत।