फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encroachment will be removed from the pond, officials inspected

तालाब से हटवाया जाएगा अतिक्रमण, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 31 Aug 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from the pond, officials inspected
रमाला। एडीएम अमित कुमार व एसडीएम दुर्गेश कुमार ने सोमवार को किशनपुर बराल के तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। तालाब से शीघ्र अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार व एसडीएम दुर्गेश कुमार सोमवार को टीम के साथ किशनपुर बराल गांव पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया हैं वह स्वयं ही दो दिन में अतिक्रमण हटा लें। इसके बाद प्रशासन सख्ती के साथ अवैध कब्जों को ध्वस्त करेगा ओर इसका खर्च भी अतिक्रमण करने वालों को ही उठाना पडे़गा। उन्होंने लेखपाल को जल्द से जल्द तालाब के किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम दुर्गेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। तालाबों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed