फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   encounter arresting

पुलसि से मुठभेड ़ि में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक फरार

Fri, 13 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
encounter arresting
मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा बदमाश
विज्ञापन

बागपत। बाघू रोड स्थित नहर पुलिया के निकट पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से हत्या, लूट के मामलों में वांछित चल रहा हापुड़ का बदमाश फरमान घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग गया।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र में नहर पुलिया के पास बाघू रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई। फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान फरमान उर्फ लुकमान पुत्र फारूख उर्फ बाबू खां निवासी मुरादपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई। वह इन दिनों गाजियाबाद के नहाल में रह रहा था। एक बदमाश भाग गया। फरमान से थाना कोतवाली क्षेत्र से ही लूटी गई बाइक और एक तमंचा 315 बोर, मय जिंदा कारतूस बरामद किया। उसे उपचार के लिए सीएचसी बागपत ले जाया गया।
विज्ञापन

फरमान पर 15 मुकदमे दर्ज
फरमान पर हापुड़, गाजियाबाद, बागपत में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चोरी आदि के 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। फरमान 13 साल से वारदातों को अंजाम दे रहा है। हापुड़ में उस पर सबसे पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। वह गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed