फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encompass XEN office

एक्सईएन दफ्तर में धरना

Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Encompass XEN office
बड़ौत में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली समस्या को लेकर बुधवार को शबगा और लुहारी गांव के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोताना रोड पर स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में  जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


बाद में किसान धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने उन्हें समझाकर शांत किया और उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब किसान शांत हो गए।
विज्ञापन


बुधवार को काफी संख्या में शबगा और लुहारी गांव के किसान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर दांगी के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा एक ओर जहां किसान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत निगम के अधिकारी उनके नलकूपों के कनेक्शन काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसान की फसल सूखकर रही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर दांगी ने बताया  बकाया गन्ना भुगतान और नोट बंदी के चलते किसान बिजली का बिल चुका नहीं पा रहे है। इस संबंध में लगातार प्रशासनिक अफसरों से बातचीत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसानों ने कहा जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा वे धरने से नहीं उठेंगे। 

सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता और विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने उन्हें समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।


धरना देने वालों में कालू, राम नारायण, कर्मपाल, पिंटू, सुधीर दांगी, विजयपाल, सुखपाल, सुरेंद्र, सुखवीर, ओमपाल, कृष्णपाल, सतवीर, बलजोर, वीर सैन, नर सिंह, विजय सिंह, महावीर, तारा, जिले सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed