फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employment fair... deposited fee for training, yet the company's call did not come

रोजगार मेला... प्रशिक्षण के लिए शुल्क जमा कराया, फिर भी कंपनी का बुलावा नहीं आया

Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employment fair... deposited fee for training, yet the company's call did not come
कपिल - फोटो : BARAUT
रोजगार मेला... प्रशिक्षण के लिए शुल्क जमा कराया, फिर भी कंपनी का बुलावा नहीं आया
विज्ञापन

बड़ौत। रोजगार मेले में साक्षात्कार हुआ, पूरे प्रमाणपत्र देखे गए। कंपनियों ने अभ्यर्थियों का चयन भी किया और रोजगार देने का आश्वासन देकर चली गईं, आज भी जनपद के सैकड़ों अभ्यर्थियों को उनके फोन का इंतजार है। कई युवाओं से साक्षात्कार के दौरान प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर हजारों रुपये शुल्क भी जमा करा लिया, फिर भी बेरोजगार युवाओं के पास बुलावा नहीं आया।
सेवायोजन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल 2021 से 30 जून 2022 तक जनपद में कुल 12 रोजगार मेले लगाएं गए। इसमें 70 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन मेलों में 1908 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनका चयन हा गया था। लेकिन चयनित अभ्यर्थियों में से मात्र 375 युवाओं को ही रोजगार मिल पाया है। अभी तक 1533 युवा रोजगार के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन

- आकाश का कहना है कि रोजगार मेले में उसने पंजीकरण कराया था। जिसके बाद दिल्ली की एक कंपनी ने साक्षात्कार के लिए बुलाया। सारे प्रमाण पत्र जमा कराए। कंपनी ने चयनित किया और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए 1000 रुपये भी जमा कराए और कहा कि जल्द ही तुम्हें बुला लिया जाएगा, लेकिन आज तक कोई फोन कंपनी की तरफ से नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शांतुन ने बताया कि रोजगार मेले में पंजीकरण कराया था। जिसके बाद हरियाणा की कंपनी ने साक्षात्कार के लिए बुलाया, साक्षात्कार में चयन कर लिया गया और कंपनी ने एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए 1500 रुपये जमा करा लिये और जल्द बुलाने के लिए कहा, लेकिन आज तक कंपनी का फोन नहीं आया।
- फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी संदीप व रोहित ने बताया कि गत वर्ष रोजगार मेले में पंजीकरण कराने के बाद नोएडा की कंपनी ने 15 से 20 हजार रुपये की सैलरी पर चयन किया। दिसंबर में कंपनी ने बुलाया और दो माह कंपनी में काम किया, उसके बाद कंपनी ने फरवरी माह में यह कहते हुए घर भेज दिया कि काम से असंतुष्ट हैं और वेतन भी पूरा नहीं दिया। तब से लेकर अब तक फिर से कई बार रोजगार मेले में पंजीकरण कराया, लेकिन दूसरी कंपनी से कोई बुलावा नहीं आया।
- बड़ौत निवासी कपिल ने बताया कि मार्च में रोजगार मेले में पंजीकरण कराया और साक्षात्कार में चयन होने के बाद कंपनी ने कहा कि ज्वाइनिंग के लिए फोन आएगा। तीन माह से अधिक समय गुजर गया है, कंपनी से फोन नहीं आया है।

ये बोले सेवायोजन अधिकारी
सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए 12 रोजगार मेलों में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि ने साक्षात्कार करने के बाद 375 को चयनित किया। जबकि 1908 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। बाकी 1533 युवाओं को भी जल्द से जल्द रोजगार दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कंपनी द्वारा युवाओं से प्रशिक्षण के नाम पर 1000 -1500 रुपये शुल्क लेने की बात से अनभिज्ञता जताई।

आकाश

आकाश- फोटो : BARAUT

रोहित

रोहित- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed