{"_id":"60fb07408ebc3e583d633959","slug":"employees-picketing-on-the-collectorate-baghpat-news-mrt548649895","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर उठा रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मानदेय की मांग को लेकर चीनी मिल के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उनका कहना था कि उन्हें चार माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से मानदेय दिलाने की मांग की।
कलक्ट्रेट पहुंचे चीनी मिल के संविदा कर्मचारियों का कहना था कि मानदेय न मिलने से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। परिवार का पोषण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मिल के अधिकारियों से मानदेय की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र ही मानदेय का भुगतान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। उन्होंने डीएम से मिल के अधिकारियों को उनके मानदेय का भुगतान करने के निर्देश देने की मांग की। वहीं, चीनी मिल प्रबंधक आरके जैन का कहना है कुछ कर्मचारियों का मानदेय रुका हुआ है। 28 जुलाई को चीनी का भुगतान मिलेगा। इसके बाद कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान कराया जाएगा। धरना देने वालों में रामकिशन, सतीश, राजेंद्र, ओमवीर, जयवीर, अजीत आदि समेत अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।