फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emperor Mihir Bhoj expressed anger over the ongoing controversy over Parihar's caste

सम्राट मिहिर भोज परिहार की जाति को लेकर चल रहे विवाद पर रोष जताया

Wed, 22 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Emperor Mihir Bhoj expressed anger over the ongoing controversy over Parihar's caste
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में विजय सिंह फौजी के आवास पर राजपूत विकास समिति की बैठक हुई। इसमें चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज परिहार की जाति को लेकर चल रहे विवाद पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज परिहार की जाति को लेकर समाज को तोड़ने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का जन्म राजपूत वंश में रामभद्र के यहां हुआ था। उनके पुत्र का नाम महेंद्र पाल परिहार था जो उनके बाद सम्राट बने। मिहिर भोज ने 49 वर्ष शासन किया। वह शुद्ध रूप से राजपूत राजा थे। सभासद प्रहलाद सिंह ने कहा कि राजपूत सम्राट मिहिर भोज का साम्राज्य मुल्तान से बंगाल तक और कश्मीर से महाराष्ट्र तक था। महामंत्री एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा चुनाव से पहले समाज को तोडने की साजिश है। राष्ट्रहित में लोगों को भ्रांति दूर करनी चाहिए, ताकि समाज को आपसी विवाद से रोका जा सकें। चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज ने समस्त भारत की रक्षा की ना कि जाति विशेष की। वह समस्त भारत के सम्राट है और राजपूतों ने हमेशा भारत की भूमि को अपने खून से सींचा है। बैठक में नरेश मानव, राजेंद्र सिंह ठेकेदार, अजय, राकेश कुमार, रमेश कुमार, सुधीर कुमार, इंद्रपाल प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने का निर्णय
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में डॉ. रामोतार त्यागी के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें जल बचाने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। डॉ. रामोतार त्यागी ने कहा कि गांव व नगर में जल की बर्बादी की जा रही है। सबमर्सिबल चलाकर नागरिक पानी को बर्बाद कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है। चौधरी विजय मानव ने कहा कि जल ही जीवन ह,ै जल की बर्बादी को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करना होगा, तभी जल की बर्बादी को रोका जा सकता है। बैठक में पानी की बर्बादी रोकने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। में मुकेश रुहेला, पवन ठेकेदार, अनिल चौधरी, कृष्ण, मोनू पहलवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed