फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity supply stalled for 16 hours in Gurana and Lohadda villages

Baghpat News: गुराना व लौहड्डा गांव में 16 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for 16 hours in Gurana and Lohadda villages
बड़ौत। गुराना व लौहड्डा गांव में गत 16 घंटे से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख अधिशासी अभियंता ने एसडीओ और जेई को मौके पर भेजकर फाल्ट दुरूस्त कराकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गुराना गांव के बिजलीघर से जुड़े गुराना व लौहड्डा गांव में आए दिन बिजली सप्लाई फेल रहती है। अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे से अचानक बिजली सप्लाई फेल हो गई, जो सुबह तक नहीं आई। इससे दोनों गांव में पेयजल संकट गहरा गया। आरोप लगाया कि बार-बार फोन पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी सप्लाई सुचारू नहीं हुई, जिस कारण पूरी रात सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

बाद मेें अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पुरी ने एसडीओ लवकुश व जेई सहित अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा और फाल्ट को दुरूस्त कराकर लोगों को शांत किया। एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी ने बताया कि फाल्ट आ जाने से सप्लाई प्रभावित रही थी, जिसको ठीक करा दिया गया। आक्रोश जताने वालों में सुधीर, पंकज, मनोज, ओमपाल, आजाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed