{"_id":"62bc8c341abb416466512d3d","slug":"electricity-supply-of-district-jail-stalled-chaos-ensued-kahkra-news-mrt5949559192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार की विद्युत आपूर्ति ठप, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार की विद्युत आपूर्ति ठप, अफरातफरी मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। जिला जेल का क्रासिंग विद्युत केबल टूटने से मंगलवार रात जेल परिसर की विद्युत आपूर्ति ठप होे गई। जिससे जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे बाद केबल को दुरुस्त कर आपूर्ति चालू की गई।
क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल को विद्युत सप्लाई दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे ग्राम हसनपुर मसूरी में लगी उच्च क्षमता की बिजली लाइन से की जा रही है। हसनपुर मसूरी गांव में इसके लिए मोटा क्रासिंग केबल लगा हुआ है। खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग निर्माण में लगे डंपर में मंगलवार रात विद्युत केबल उलझकर टूट गया। जिस कारण उससे जुड़ा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे जिला कारागार परिसर की आपूर्ति ठप हो गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव, जेलर आकाश शर्मा ने विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति ठप होने का कारण पूछा। सुरक्षा की दृष्टि से ठप आपूर्ति को शीघ्र चालू कराने की मांग की। करीब दो घंटे बाद विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार ने कर्मचारियों से टूटा केबल दुरुस्त कराकर आपूर्ति चालू कराई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि रात में करीब ग्यारह बजे अचानक जेल की आपूर्ति ठप हो गई थी। रात में ही विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति चालू करा दी गई।