फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity cut due to 150 houses

Baghpat News: 150 घरों की बकाया पर बिजली गुल शनिवार को बिजली विभाग ने काटे थे कनेक्शन, बढ़ी परेशानियां

Tue, 03 Oct 2023 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut due to 150 houses
बड़ौत। नगर में 150 घरों मेें गत तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ है, क्योंकि गत शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने बकाया होने पर उनके कनेक्शन काट दिएं थे। जिस कारण अब उक्त उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई दिनों से छुटटी के चलते उनके बिल भी जमा नहीं हो पाए।
विज्ञापन

दरअसल अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पूरी के निर्देशों पर गत शनिवार की सुबह जेई टाऊन रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर में जगह-जगह अभियान चलाकर तकरीबन 150 घरों के कनेक्शन काट दिएं थे। इस दौरान उपभोक्ताओं की टीम के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई थी, लेकिन टीम ने अभियान जारी रखा था, फिलहाल तीन दिनों से उक्त उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है, क्योंकि शनिवार को कनेक्शन काटे जाने के बाद लापरवाही में उक्त उपभोक्ता अपने बिल जमा नहीं करा पाए। रविवार को अवकाश और सोमवार को गांधी जंयती के चलते कार्यालय बंद होने की वजह से उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाए। एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी ने ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है, उन्हें फोन पर दो से तीन बार पहले अवगत करा दिया गया था, इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काटने पड़े। अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया व बिजली चोरी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed